भारत ने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 22 सदस्यीय टीम का किया एलान

भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ ने आगामी विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 22-सदस्यीय टीम की घोषणा की है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को टीम में शामिल किया गया है और टीम में 17 पुरुष ऐथलीट और 5 महिला ऐथलीट शामिल हैं। महासंघ ने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेने वाले 16 ऐथलीट्स में से 7 राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।