inshorts

भारत ने श्रीलंका को भेजा 21,000 टन यूरिया, भारतीय उच्चायोग ने शेयर की तस्वीरें

भारत ने सोमवार को श्रीलंका को 21,000 टन यूरिया सौंपा। भारतीय उच्चायोग ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा, "दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। यूरिया की आपूर्ति से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और श्रीलंका के किसानों को मदद मिलेगी।" भारत ने मई 2022 में श्रीलंका को 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था।