रिपोर्ट्स हैं कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग द्वारा भारतीय सांसदों को लेकर दिए गए बयान के बाद विदेश मंत्रालय ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग को तलब किया है। दरअसल, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली ने कहा था, "नेहरू का भारत...ऐसी जगह बन गया है...जहां...लोकसभा के लगभग आधे सांसदों पर रेप, हत्या और अन्य...आपराधिक मामले दर्ज हैं।"