यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को लोकसभा में कहा, "अगर भारत ने कोई एक पक्ष चुना है...तो वह शांति का पक्ष है।" उन्होंने कहा, "यूक्रेन मसले पर भारत की पहली राय यह है कि हम इस संघर्ष के खिलाफ हैं। रक्तपात और निर्दोष लोगों को मारने से किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता।"