भारत ने बुधवार को हॉन्ग-कॉन्ग को 40-रन से हराकर एशिया कप-2022 के सुपर 4 चरण के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। मैच में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार ने इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा निजी स्कोर (68* रन, 26 गेंद) बनाया। उन्होंने किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टी20 एशिया कप मैच में सर्वाधिक छक्के (6) जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया।