भारतीय कप्तान के.एल. राहुल ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर हरारे में खेले जा रहे तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दीपक चाहर और आवेश खान को शामिल किया है। ज़िम्बाब्वे ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं।