भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को 20 और अत्याधुनिक रेल यात्री कोच सौंप दिए। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह खेप दोनों देशों के बीच 160 रेल यात्री कोच के लिए हुए करीब ₹608 करोड़ ($82.6 मिलियन) के समझौते का हिस्सा है। गौरतलब है, रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड ने कोच की आपूर्ति की है।