सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान के यात्रियों को 26 अक्टूबर से देश में प्रवेश करने की अनुमति दी है। हालांकि, इन सभी देशों से आए यात्रियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। गौरतलब है, सिंगापुर सरकार ने हाल ही में दक्षिण एशियाई देशों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की थी।