भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एल्ला ने बताया है कि कंपनी ने बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, "डेटा का विश्लेषण जारी है। हम अगले सप्ताह तक डेटा (डीसीजीआई के पास) जमा कर देंगे।" बकौल एल्ला, अक्टूबर में कोवैक्सीन का उत्पादन 5.5 करोड़ खुराक तक पहुंच जाएगा।