टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर एक पाकिस्तानी न्यूज़ ऐंकर के 'हम तारीख बदल देंगे' वाले बयान पर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "पाकिस्तान की ओर से हमेशा बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं।" बकौल सहवाग, "भारत कभी ऐसा बयान नहीं देता क्योंकि जब आपकी तैयारी बेहतर हो तब आप पहले से जानते हैं कि रिज़ल्ट क्या होगा।"