केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है, "भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां हैं...जिनका कुल मूल्यांकन $250 बिलियन...है।" उन्होंने कहा कि ये यूनिकॉर्न पिछले कुछ वर्षों में $63 बिलियन से अधिक जुटाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा, "सिलिकॉन वैली (अमेरिका)...में 25% स्टार्टअप्स की कमान...भारतीय मूल के लोगों के हाथों में हैं...जो देश के लिए...गर्व की बात है।"