भारत में 14% कर्मी खुशहाल, 86% कर रहे संघर्ष या दुख में बिता रहे ज़िंदगी: रिपोर्ट
गैलप की 2024 की 'ग्लोबल वर्कप्लेस की स्थिति' रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में सिर्फ 14% कर्मचारी ही अपने जीवन में खुशहाल महसूस करते हैं। बाकी 86% कर्मचारियों का मानना है कि वे 'संघर्ष' कर रहे हैं या 'दुख' में ज़िंदगी बिता रहे हैं। भारत में 35% कर्मचारियों ने दैनिक गुस्से का अनुभव करने की बात कही है।