केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि भारत में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के साथ 174 चीनी कंपनियां विदेशी कंपनियों के तौर पर पंजीकृत हैं। सरकार के मुताबिक, भारत में 3,560 कंपनियां ऐसी हैं जिनमें चीनी निदेशक हैं। हालांकि, सरकार ने कहा कि चीनी निवेशकों व शेयर धारकों वाली कंपनियों की संख्या बता पाना संभव नहीं है।