भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2021 भारत में 1901 के बाद से पांचवां सबसे गर्म वर्ष था। आईएमडी के मुताबिक, "2021 में देश में औसत वार्षिक वायु तापमान सामान्य से 0.44°C अधिक दर्ज हुआ।" बकौल आईएमडी, 2021 में बाढ़, चक्रवाती तूफान, भूस्खलन जैसी मौसम संबंधी घटनाओं में देश में 1,750 लोगों की मौत हुई।