भारत में 2020 में 5 वर्षों में सबसे ज़्यादा ड्रग्स ज़ब्त किए गए: एनसीबी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2020 में अफीम और हेरोइन सहित विभिन्न ड्रग की ज़ब्ती 2016 के बाद से सबसे अधिक थी। बकौल रिपोर्ट, 2019 में 4,488 किलोग्राम अफीम ज़ब्त की गई थी जो 2020 में बढ़कर 5,212 किलोग्राम हो गई। वहीं, 2020 में 3,838 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई।