inshorts

भारत में 2020 में बाल विवाह के मामलों में 50% बढ़ोतरी, कर्नाटक में सर्वाधिक: एनसीआरबी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, भारत में 2019 (523) के मुकाबले 2020 (785) में बाल विवाह के मामलों में 50% की बढ़ोतरी हुई। बाल विवाह के सर्वाधिक 184 मामले कर्नाटक में दर्ज हुए जबकि असम में 138 और पश्चिम बंगाल में 98 मामले दर्ज हुए। वहीं, 2018 में बाल विवाह के 501 मामले दर्ज हुए थे।