एनसीआरबी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसमें महाराष्ट्र (22,207) पहले, तमिलनाडु (18,925) दूसरे, मध्य प्रदेश (14,965) तीसरे, पश्चिम बंगाल (13,500) चौथे और कर्नाटक (13,056) पांचवे स्थान पर था। राजधानी दिल्ली में इस दौरान 2,840 लोगों ने आत्महत्या की थी। वहीं, 2020 में देश में 1,53,052 लोगों ने आत्महत्या की थी।