inshorts

भारत में 2021 में किन राज्यों में दर्ज हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारण मौत के सर्वाधिक मामले?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कुल 1,55,622 लोगों की मौत हुई। सड़क दुर्घटनाओं के कारण उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 21,792 लोगों की मौत हुई जिसके बाद तमिलनाडु (15,384), महाराष्ट्र (13,911) और मध्य प्रदेश (12,480) का स्थान रहा। वहीं, राजधानी दिल्ली में 1,239 लोगों की मौत हुई।