भारत में 2021 में रेप के रोज़ाना औसतन 86 मामले हुए दर्ज

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2021 में रेप के रोज़ाना औसतन 86 मामले दर्ज हुए। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि देश में 2021 में बलात्कार के कुल 31,677 मामले सामने आए थे। इसके अलावा 2021 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के औसतन करीब 49 मामले प्रति घंटे दर्ज किए गए।