भारत में 2023 में सूचीबद्ध होने वाली सबसे बड़ी कंपनी बनी मैनकाइंड फार्मा

भारत में मंगलवार को ₹1,300/शेयर पर सूचीबद्ध हुई मैनकाइंड फार्मा के शेयर शुरुआती ट्रेडिंग में 28% चढ़े जिसके बाद कंपनी का मूल्यांकन ₹55,600 करोड़ हो गया। कंपनी ₹4,326 करोड़ जुटाने के मकसद से ₹1,080/शेयर के ऑफर प्राइस पर आईपीओ लाई थी जो 2023 में अबतक भारत का सबसे बड़ा आईपीओ था। कंपनी मैनफोर्स कंडोम व प्रेग्नेंसी-किट जैसे प्रोडक्ट बनाती है।