भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण की चौथी लहर 22 जून 2022 के आसपास आ सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, चौथी लहर 23 अगस्त तक चरम पर पहुंचेगी और 24 अक्टूबर तक खत्म होगी। वहीं, इसकी गंभीरता वायरस के स्वरूप और देश में टीकाकरण की स्थिति पर निर्भर करेगी।