केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि भारत में कोविड-19 पॉज़िटिविटी दर में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई है और 30 दिसंबर को कोविड-19 पॉज़िटिविटी दर 1.1% थी जो 12 जनवरी को बढ़कर 11.05% हो गई। सरकार ने बताया, "30 दिसंबर को कोविड-19 के 13,154 केस रिपोर्ट हुए थे जबकि पिछले 24 घंटों में यह आंकड़ा 1,94,720 हो गया।"