भारत में 84 दिन बाद रिकॉर्ड हुए कोविड-19 के 20,000 से अधिक दैनिक मामले

भारत में 84 दिन बाद कोविड-19 के 20,000 से अधिक दैनिक मामले दर्ज हुए हैं और बीते 24 घंटे में 22,775 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए। भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 1,04,781 हो गए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,949 मरीज़ ठीक हुए और इससे उबरने वालों की कुल संख्या 3,42,75,312 हो गई।