भारत में अमेरिकी दूतावास अगले 12 महीनों में करीब 8 लाख वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, "हमने वीज़ा संबंधी प्रक्रिया के लिए...कई स्लॉट खोले हैं...हम एच और एल वीज़ा की मांग को पूरा करने की कोशिश करेंगे।" बकौल अधिकारी, कोविड-19 महामारी से पहले 12 लाख वीज़ा जारी हुए थे।