लेटेंट व्यू ऐनालिटिक्स का आईपीओ 326.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है जिससे यह भारत का सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड आईपीओ बन गया है। लेटेंट व्यू ने पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ को पछाड़ा जिसका आईपीओ 304 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड आईपीओ के मामले में सालासर टेक्नो (करीब 273 गुना) तीसरे और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (करीब 249 गुना) चौथे पायदान पर हैं।