inshorts

भारत में अवैध रूप से रह रहे 15 चीनी नागरिकों को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया

गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में बिना वैध वीज़ा के रह रहे 15 चीनी नागरिकों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया। बकौल पुलिस, "उन्हें (चीनी नागरिकों) दिल्ली के एक डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है...बाद में उन्हें उनके देश भेजा जाएगा।" गौरतलब है, जून में ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार हुआ था।