ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत में आईफोन असेंबल करने के वास्ते टाटा ग्रुप जॉइंट वेंचर स्थापित करने के लिए ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन से बातचीत कर रहा है। फिलहाल भारत में विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन द्वारा आईफोन असेंबल किया जाता है।
टीजी योजना के तहत विस्ट्रॉन के भारतीय परिचालन में हिस्सेदारी खरीद सकता है या दोनों कंपनियां नया असेंबली प्लांट बना सकती हैं।