भारत में आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए बांग्लादेशी शख्स को 7 साल की जेल

कोलकाता में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष कोर्ट ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन के एक सदस्य को भारत में कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए 7-साल जेल की सज़ा सुनाई है। दोषी शख्स 2016 में अपने साथियों के साथ भारत आया था। एक अधिकारी ने कहा, "उन्होंने कोलकाता में...हथियार व गोला-बारूद...खरीदने की कोशिश की थी।"