भारत में आयोजित होने वाली जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे जापान के विदेश मंत्री: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी बुधवार से दिल्ली में शुरू हो रही जी20 की विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, देश में संसदीय कार्यवाही में भाग लेने को प्राथमिकता देने के चलते हयाशी नहीं आएंगे व उनकी जगह एक उप-मंत्री आ सकते हैं। दिल्ली में बैठक 1-2 मार्च के बीच होगी।