भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को बताया कि भारत में इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा और देश भर में 99% बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।