भारत में ओमीक्रॉन के कुल मामले बढ़कर हुए 1400 के पार, सरकार ने जारी की राज्यवार सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 161 नए मामले मिलने के बाद अब देश में इसके कुल मामले बढ़कर 1,431 हो गए। इनमें से सर्वाधिक 454 मामले महाराष्ट्र में हैं जबकि दिल्ली (351) दूसरे स्थान पर है। वहीं, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में ओमीक्रॉन के 100 से अधिक मामले हैं।