बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया के सर्वे के अनुसार, टीसीएस में भारत की किसी भी कंपनी की तुलना में सबसे अधिक लगभग 2.1 लाख महिला कर्मचारी हैं। इसके बाद इन्फोसिस (1.25 लाख), विप्रो (88,946), एचसीएल (62,780) और रिलायंस (62,560) का नंबर आता है। टॉप 10 में मदरसन सुमी सिस्टम्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पेज इंडस्ट्रीज़ शामिल हैं।