भारत में किसी से 'कोविड-19 टैक्स' नहीं वसूला गया: अमेरिका में वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में एक इवेंट में सोमवार को कहा, "(भारत में) किसी से 'कोविड-19 टैक्स' नहीं वसूला गया।" उन्होंने कहा, "सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फैसला किया था कि हमें महामारी से निकलने के लिए लोगों पर टैक्स नहीं लगाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हम डिजिटल बैंक की स्थापना करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।"