भारत में कैंसर पीड़ित लड़कियों से ज़्यादा लड़कों का हो रहा है इलाज: लैंसेट स्टडी
'द लैंसेट ऑनकॉलजी' में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आया है कि भारत में कैंसर से पीड़ित लड़कियों से ज़्यादा लड़कों का इलाज हो रहा है। इस अध्ययन के लिए 1 जनवरी 2005 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच भारत के तीन कैंसर केंद्रों से संबंधित अस्पतालों से कैंसर पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।