भारत में कोयले का कोई संकट नहीं, हम ऊर्जा की मांग पूरी करने में सक्षम: ऊर्जा मंत्री

कोयले की कमी से भारत में संभावित बिजली संकट की खबरों के बीच ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि मौजूदा कोयला भंडार 4-दिन तक चलेगा लेकिन देश में 'कोयले की कोई कमी नहीं है'। ऊर्जा की मांग में वृद्धि को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, "हम इसे पूरा करने में सक्षम हैं।" इससे पहले उन्होंने संकट की आशंका जताई थी।