भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट 'XE' का पहला मामला मुंबई में आया सामने

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट 'XE' का पहला मामला मुंबई में सामने आया है। यह वैरिएंट ओमीक्रॉन के BA.1 और BA.2 स्ट्रेन्स का म्यूटेशन है जो हाल ही में यूके में रिपोर्ट हुआ था। डब्ल्यूएचओ ने इस वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी कर कहा था कि 'XE' ओमीक्रॉन के किसी भी वैरिएंट से अधिक संक्रामक हो सकता है।