ऑनलाइन भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए गूगल ने भारत में एक एंटी-मिसइन्फॉर्मेशन प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत झूठे दावों के फैलने से पहले उनके खिलाफ यूट्यूब और सोशल मीडिया साइट्स पर 'प्रीबंकिंग' वीडियो का उपयोग किया जाएगा। दर्शकों ने गलत सूचनाओं से क्या सीखा यह जानने के लिए उनसे बहु-विकल्प वाले कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे।