जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से गुरुवार को भारत में घुसने की कोशिश करने वाले 3 पाकिस्तानी आतंकियों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, "खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स द्वारा आतंकियों का पता लगाया गया।" अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया।