भारत में ड्रोन संचालन के लिए एयरस्पेस मैप जारी; रेड, येलो व ग्रीन ज़ोन में बांटे गए इलाके

सरकार ने देश में ड्रोन संचालन के लिए इंटरेक्टिव एयरस्पेस मैप जारी किया है जिसमें रेड, येलो व ग्रीन ज़ोन में इलाके बंटे हैं। येलो ज़ोन में ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल अथॉरिटी से अनुमति लेनी होगी जबकि रेड ज़ोन 'नो-ड्रोन ज़ोन' है। ग्रीन ज़ोन में 400-फीट तक ड्रोन संचालन के लिए कोई अनुमति नहीं लेनी होगी।