inshorts

भारत में दर्ज हुई मंकीपॉक्स से पहली मौत, यूएई से केरल लौटा था 22 वर्षीय शख्स

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि त्रिसूर में शनिवार को 22-वर्षीय युवक की मौत मंकीपॉक्स के कारण हुई थी। नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए सैंपल से इसकी पुष्टि हुई जिसके साथ भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत दर्ज हो गई। मृतक का यूएई में मंकीपॉक्स टेस्ट पॉज़िटिव आया था और वह 22-जुलाई को केरल पहुंचा था।