भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,346 मामले दर्ज किए गए जो पिछले 209 दिन में सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। इस दौरान कोविड-19 से 263 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,52,902 है जो पिछले 201 दिन में सबसे कम है जबकि दैनिक पॉज़िटिविटी दर 1.61% है।