शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी ने कहा है कि उसे एक एरोमाथैरेपी स्प्रे में घातक बैक्टीरिया बर्कहोल्डोरिया स्यूडोमैलियाई मिला है। बकौल सीडीसी, यह उसी तरह का बैक्टीरिया है जिससे इस साल की शुरुआत में अमेरिका में 4 लोग बीमार पड़े थे जिनमें से 2 की मौत हुई थी। सीडीसी ने कहा, "यह एरोमाथैरेपी स्प्रे भारत में निर्मित था।"