भारत में पहली बार मिले लिथियम के भंडार की नीलामी दिसंबर तक शुरू हो जाएगी: खान मंत्रालय

खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिले लिथियम के भंडार की नीलामी दिसंबर तक शुरू कर दी जाएगी। बकौल सचिव, खनन अधिनियम में संशोधन पर हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गौरतलब है, फरवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर में मिला यह देश का पहला लिथियम भंडार है।