स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,850 नए मामले सामने आए, जो कल की तुलना में 5% कम हैं। इस दौरान देश में संक्रमण से 555 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 4,63,245 हो गई है। कोविड-19 के सक्रिय मामले 1,36,308 हैं जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम हैं।