भारत में पिछले 7 वर्षों में डिजिटल लेनदेन 19 गुना बढ़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग को लेकर कहा, "सिर्फ 7 सालों में भारत ने डिजिटल लेनदेन के मामले में 19 गुना की छलांग लगाई है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज 24 घंटे, 7 दिन और 12 महीने देश में कभी भी, कहीं भी हमारा बैंकिंग सिस्टम चालू रहता है।"