पेट्रोलियम मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनालिसिस सेल के हालिया डेटा के मुताबिक, मार्च में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत 1.94 करोड़ टन रही जो मार्च 2019 के बाद सर्वाधिक है। देश में सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन डीज़ल की मांग 6.7% बढ़कर 77 लाख टन रही। वहीं, पेट्रोल की बिक्री 6.1% बढ़कर 29.1 लाख टन रही।