भारत में बहुत राजा हैं लेकिन महाराजा एक ही है: टाटा संस के पास एअर इंडिया के जाने पर गोयनका

टाटा संस द्वारा एअर इंडिया की बोली जीते जाने पर बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने शनिवार को कहा, "भारत में बहुत-बहुत अमीर लोग हैं जो भारत के 'राजा' हो सकते हैं लेकिन केवल एक ग्रुप ऐसा है जिसे हमारे देश का 'महाराजा' कहा जा सकता है।" वहीं, बोली जीतने के बाद रतन टाटा ने कहा था, "वेलकम बैक एअर इंडिया।"