भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने शेयर की सांभर डोसे की तस्वीर, कहा- कटलरी का इस्तेमाल न करें

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्विटर पर सांभर डोसे की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "कटलरी का इस्तेमाल न करें। 🧐" ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "हां सर, सिर्फ हाथ से खाना चाहिए। बहुत स्वादिष्ट लगता है।" अन्य यूज़र ने लिखा, "भारतीय भोजन और इससे जुड़ी भावनाओं को समझने के लिए धन्यवाद। 😀😀😀"