inshorts

भारत में मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का लक्ष्य किया हासिल

भारत ने मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में गिरावट दर्ज करने के साथ इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का लक्ष्य हासिल कर लिया है। एमएमआर किसी अवधि में 1 लाख बच्चों के जन्म पर उसी अवधि में होने वाली उनकी माताओं की मौतों की संख्या है। देश में 2014-16 में यह संख्या 130 थी जो कि 2018-20 में 97 हो गई।