भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ऐलेक्स एलिस ने ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल समेत कुछ अन्य अमेरिकी टेक कंपनियों के भारतीय-अमेरिकी सीईओ की तस्वीरों वाले एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "मेरे या किसी अन्य देश की तरह ही भारत की अपनी समस्याएं हैं। लेकिन मानव प्रतिभा की कमी उनमें से एक नहीं है।"